Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Faces Extreme Heat Wave with Record 42 4 C Temperature

दिन भर चली तेज लू, पारा 42.4 डिग्री पर

Kanpur News - दिन भर चली तेज लू, पारा 42.4 डिग्री पर दिन भर चली तेज लू, पारा 42.4 डिग्री पर दिन भर चली तेज लू, पारा 42.4 डिग्री पर

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 25 April 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
दिन भर चली तेज लू, पारा 42.4 डिग्री पर

कानपुर। तपिश भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। शुक्रवार को तेज लू चली तो पारा सीजन के सर्वाधिक 42.4 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन का अधिकतम पारा अब तक 41.6 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी हीट वेव बनी रहेगी। यहां उष्ण लहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी हिस्से में आंधी की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी सूखी हवाएं धीरे-धीरे बेहद गर्म होती जा रही हैं। पिछले 72 घंटों से रफ्तार भर रहीं यह हवाएं लू का रूप ले चुकी हैं। शुक्रवार को तेज लू चली तो लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय तो ऐसा लगा जैसे आग बरस रही हो। लू की रफ्तार 10-15 किमी प्रति घंटा तक रही।

शुक्रवार को दिन का तापमान 41.4 से बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 03.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह सीजन का अब तक का सर्वाधिक है। 21 अप्रैल को तापमान 41.6 डिग्री रहा था। लगातार छठवें दिन हीट वेव बनी रही। पारा 40 के ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।

नए पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण के कारण प्रदेश में रविवार से फिर बदलाव दिखेगा लेकिन सूबे के दक्षिणी हिस्से में हीट वेव बनी रहेगी। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों में रविवार व सोमवार को गरज चमक के साथ आंधी व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान इनके आसपास के जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, जिसमें कानपुर भी शामिल है।

नमी का प्रतिशत भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। न्यूनतम नमी 12 फीसदी पर पहुंच गई। अधिकतम नमी 45 फीसदी पर रही। अधिकतम नमी में थोड़ी वृद्धि हुई। न्यूनतम नमी से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। 24 से 48 घंटों में नमी का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है, जिससे उमस बढ़ सकती है। तापमान कम होने के बाद भी बेचैनी भरी गर्मी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, शनिवार को भी तेज लू चलेगी। शुष्क हवाएं जारी रहेंगी। नमी में कमी बनी रहेगी। शनिवार के बाद तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें