Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCold Weather Returns to Kanpur Strong Northwest Winds Expected

सर्द हवाओं ने गिराया दिन-रात का पारा

Kanpur News - सर्द हवाओं ने गिराया दिन-रात का पारा सर्द हवाओं ने गिराया दिन-रात का पारा सर्द हवाओं ने गिराया दिन-रात का पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 23 Feb 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
सर्द हवाओं ने गिराया दिन-रात का पारा

कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास फिर से होने लगा है। अगले 48 घंटों तक तेज सर्द हवाएं जारी रहेंगी। अगले विक्षोभ के बाद 27 से पहली मार्च तक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ आने का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। करीब 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिन भर तेज हवाएं चलीं। पहले उत्तर पश्चिमी और फिर हवा की दिशा दक्षिण पश्चिमी हो गई। हवा में सर्दी का अहसास रहा। तेज धूप खिली लेकिन मौसम में गर्मी का अहसास नहीं करा सकी। ऐसे में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान 27 से 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे 24 घंटे पहले तापमान 30.2 डिग्री पहुंच चुका था। अधिकतम पारा फिर भी सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14 से 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटों में 02.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम पारा सामान्य से कम रहा। ऐसा फरवरी में पहली बार हुआ। जो पश्चिमी विक्षोभ 22 फरवरी को एक्टिव हो गया था, उसका असर मैदानी इलाकों पर रविवार और सोमवार को होना था। रविवार को इसका असर दिखा। सोमवार को भी इसका प्रभाव दिखाई देगा। मौसम में सर्दी का अहसास बना रहेगा। तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 27 फरवरी से बदली छा जाएगी। 28 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पहली मार्च को भी बदली रहेगी। संभव है कि इन दिवसों में हल्की से मध्यम बारिश हो। मौसम में बदलाव का यह दौर मार्च के पहले सप्ताह में भी दिखेगा।

फरवरी अधिकतम न्यूनतम

19 29.2 11.6

20 26.6 11.8

21 30.2 13.0

22 27.0 14.0

23 26.2 11.6

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें