मेधावी छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में हुआ सम्मान
Kannauj News - तिर्वा, संवाददाता। यूपी बोर्ड का शुक्रवार का जारी परीक्षा परिणाम में तिर्वा क्षेत्र. के

तिर्वा, संवाददाता। यूपी बोर्ड का शुक्रवार का जारी परीक्षा परिणाम में तिर्वा क्षेत्र. के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। एस0एस0पी0 इंटर काॅलेज तथा आर0एस0 पब्लिक इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शनिवार को दोनो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य व शिक्षको ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
आर0एस0 पब्लिक इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट में मो0साहिल रजा व रोशनी शर्मा ने 447 अंक पाकर संयुक्त रूप से विद्यालय में पहला स्थान पाया। शालिनी ने 444 अंक पाकर दूसरा तथा सालिया ने 440 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में सत्यम व आयुष पाल ने 547 अंक पाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। छात्रा ज्योति सिंह ने 541 अंक पाकर दूसरा तथा छात्रा सुहानी ने 537 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अनिल यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एस0एस0पी0 इंटर काॅलेज तिर्वा में इंटरमीडिएट की छात्रा भाव्या ने 438 अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। साक्षी कश्यप व आंकाक्षा ने 431 अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरा, निहारिका ने 430 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में छात्रा महिमा ने 556 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। कार्तिकेय ने 535 अंको के साथ दूसरा तथा छात्रा तेजस्वी चन्द्रा ने 530 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रणवीर सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक रोहित यादव, हरिश्चन्द्र, राजीव राजपूत समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।