Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsAccident on Agra-Lucknow Expressway Car Tire Burst Causes Collision Seven Injured

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, सात घायल

Kannauj News - तालग्राम, सवांददाता। श्रद्धालुओं से भरी कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSat, 22 Feb 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, सात घायल

तालग्राम, सवांददाता। श्रद्धालुओं से भरी कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा के थाना चंडी मंदिर के जीरा पंचकूला निवासी जसवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह कार से प्रयागराज से लौट रहे थे। शनिवार सुबह चार बजे जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किमी 157 बेहटा गांव के समीप पहुंची। तभी कार का टायर फट गया। जिस कार मध्य डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार विष्णु चंद पुत्र बाबीराम, उनके भाई जगतार सिंह व सुनीता देवी 35 पत्नी जसवीर सिंह, पुत्री दिव्यांशी चौधरी, राहुल पुत्र सोमनाथ, बहन सरिता घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया कर्मियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से 154 टोल प्लाजा पर खड़ी करवा दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें