Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsWeather Fluctuations in Jhansi Cold Nights and Warm Days Impact Health

दिन में गर्म, रात ठंडी हवाओं ने दी दस्तक

Jhansi News - दिन में गर्म, रात ठंडी हवाओं ने दी दस्तकचैत्र सा हुआ मौसम, पारा 28.2 तो न्यूनतम 13.5 पर टिकाफोटो नंबर 04 रविवार तीखी तपन के बाद कुछ इस तरह निकलते लोग।

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSun, 23 Feb 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
दिन में गर्म, रात ठंडी हवाओं ने दी दस्तक

झांसी, संवाददाता सर्दी विदा हो रही है। पर, जाते-जाते मौसम झटके दे रहा है। बीती रात ठंडी हवाओं ने दस्तक दी। रविवार तक इसका असर दिखा। वहीं चटक धूप ने लोगों को राहत दी। पर, एक बाद बंदे इससे किनारा करते दिखे। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 28.2 तो न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार 18 डिग्री पर सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने चढ़ाई करने को बेताब नजर आया। पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से हवाएं महसूस हुई। जो गर्म कपड़ों पहनने को विवश करती रहीं। 10.30 बजे तक लोगों को धूप रास आई। इसके बाद लगातार तल्खी ने परेशानी बढ़ा दी। भरी दोपहरी मौसम चैत्र सा दिखा। 12.30 बजे सूरज पूरे रौ में नजर आया। शहरी छाते की ओट व गमछा, टोपी में पैक दिखे। 2.30 बजे अधिकतम पारा 29 डिग्री पर टिक गया। धूप के तेवर इतने सख्त थे कि शहरी छाते की ओट में नजर आए। लोग हाथ बंद दस्ताने व चेहरा ढंककर घरों से निकले। शाम 4.30 बजे तक ताप एक ही स्थिति में रहा। 6.13 बजे सर्यास्त होते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में दिन गर्माहट महसूस होगी। शाम का पारा नीचे का रुख करेगा। इन दिनों में अधिकतम पारा 32 से 34 तो न्यूनतम 13 से 14 के बीच रहने की संभावना है।

बरुआसागर। दिन में गर्म, रात को सर्दी सेहत पर विपरीत असर डाल रहा है। लोग खटिया पकड़ने को मजबूर हैं। डॉक्टरों की मानें तो इन दिनों सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, दाद-खाज, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को जल्दी न नहलाएं। गर्म कपड़े पहनाकर रखें। शादी-विवाह में खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर का ही स्वच्छ खाना खाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें