झगडे़ के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Jhansi News - झगडे़ के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतआंगन में जमीन पर पड़ा मिला शव, गले पर थे हाथों के निशानपुलिस ने पति को हिरासत में लेकर की पूछताछबीती

झांसी (चिरगांव), संवाददाता चिरगांव थाना क्षेत्र में गांव औपारा में बीती रात घर लौटने के बाद पति से हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सोमवार को आंगन में उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। गले पर निशान थे। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव औपारा भारती रायकवार (28) पत्नी धीरज रायकवार बीते कुछ दिनों से घर से कहीं चली गई थी। बीती देर रात वह घर लौटकर आई। इसके बाद पति से बातचीत हो गई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सोमवार सुबह सुबह धीरज पास की गौशाला में काम करने चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो भारती का शव आंगन में पड़ा था। उसके गले पर दबाने के निशान थे। जिससे वह चीख पड़ा और जोर-जोर से रोने लगा। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पास से मृतका की चाची सास उर्मिला आई और वह भी रोने-बिलखने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस की मानें तो पति को हिरासत में लिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। फिर भी जांच की जा रही है। मृतका के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों से बातचीत गई है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के अनुसार अगर किसी तरह की तहरीर आती है तो जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।