भोलेनाथ की बारात में भूत, बंदर, भालू्र रीझ होंगे बाराती
Jhansi News - भोलेनाथ की बारात में भूत, बंदर, भालू्र रीझ होंगे बारातीमहाशिवरात्रि की तैयारियां हुई शुरू, सज-संवर उठे बाजारपुलिस-प्रशासन ने भी शुरू की तैयारियां, बार

भगवान शिव दूल्हा बनेंगे और माता पार्वती दुल्हन। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रानी का शहर झांसी सज-संवरने लगा। देवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार भी तजने लगे हैं। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ शिवजी की बारात निकाली जाएगी। बुंदेलों की मौजूदगी में भालू, रीझ, बंदर, भूत बाराती होंगे और जमकर ठुमके लगाए जाएंगे। नगर में कई स्थानों शिव बारात निकाली जाएगी। इसको लेकर कमेटियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 26 फरवरी की रात मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होगा। भंडारे सरीके आयोजन किए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के बाजारों में फल-फूल, मिठाई, फलाहार, पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा। शिवजी का पूजन होगा। श्रद्धालु भगवान का अभिषेक करें। इस बार महाशिवरात्रि पर्व बेहद शुभ है। महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ व पार्वती जी का विवाह होगा। महाशिवरात्रि शादी-विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त है। इस दिन की गई शादियां अति उत्तम हैं। श्री श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ पर सुबह से शिव महाभिषेक, रुद्राभिषेक, शिव चालीस पाठ, अखण्ड ओम नम: शिवाय का जाप-पाठ होगा। दोपहर में भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे। महाशिवरात्रि पर उपवास करने से मनोकामना पूर्ण होती है। ‘ओम नम: शिवाय का अखण्ड जाप करने से कष्ट दूर होते हैं।
झांसी। बाहर बड़ागांव गेट सुंदरपुरी का बाग स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में रविवार महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति की बैठक हुई7 मुख्य संयोजक अजीत राय ने बताया कि 26 फरवरी को पर महाकालेश्वर राजा बाबा के 75वां वार्षिक उत्सव पर बारात निकाली जाएगी। जिसमें शंकर जी, नंदी, ब्रह्मा, विष्णु एवं भूत प्रेत के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विशेष आकर्षण बनारस एवं वृंदावन के कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 501 महिलाएं सर पर मंगल कलश रखकर बारात के आगे चलेगी। दोपहर 12:00 बजे बारात मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई शाम को यथा स्थान पर विराम होगी। जहां पर चार पहर का महा अभिषेक एवं अन्य वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। 27 फरवरी को राजा बाबा का भव्य श्रृंगार एवं आरती होगी। इसके पूर्व 25 फरवरी को महाकाल राजा बाबा का हल्दी एवं तेल से उबटन होगा। इस दौरान अनिल मुदगिल, रवीश त्रिपाठी, दिनेश बिश्नोई, नितेश शर्मा ,रामू बिंदल, विशाल गुप्ता, राजेश पुरोहित ,राघव वर्मा, विजय दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।
सिद्धेश्वर सिद्धपीठ, मड़िया मोहल्ला स्थित कालेश्वर मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, हजारेश्वर मंदिर, हर-हर महादेव मंदिर, प्राचीन शिवालय, सदर बाजार स्थित महादेव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर 25 फरवरी से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। वहीं नगर के आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा, ईसाइटोला, नगरा, नैनागढ़, शहर, सीपरी, सदर, सूजे खां की खिड़की, लहर गिर्द, शिवाजी नगर, मेडिकल, सखी के हनुमान, स्टेशन स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिरों को अनोखे तरीके से सजाया जा रहा है। यहां भी अखण्ड जाप, पाठ, शिवपुराण शुरू हो जाएंगे।
ग्रामीण अंचलों में भी तैयारियां
महाशिवरात्रि पर्व पर गांवों से लेकर शहर शिवजी की बारात का आयोजन जाएगा। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मऊरानीपुर, गुरसरांय, समथर, मोंठ में शांति समिति की बैठक में मंथन किया गया। बरुआसागर में कैलाश पर्वत पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके अलावा बड़ागांव, सकरार, उल्दन, कटेरा, बंगरा, रानीपुर, मोंठ, चिरगांव सहित अन्य स्थानों पर महाशिवरात्रि पर्व उल्लास से मनाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।