Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsBride Found Alive After Fake Heart Attack Death Hoax Before Wedding

हार्टअटैक से नहीं हुई थी झांसी दुल्हन की मौत, ग्वालियर में जिंदा निकली

Jhansi News - मुजफ्फरनगर/झांसी, संवाददाता। हार्टअटैक से दुल्हन की मौत नहीं हुई थी। दुल्हन अपनी सहेली के

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीThu, 20 Feb 2025 08:47 AM
share Share
Follow Us on
हार्टअटैक से नहीं हुई थी झांसी दुल्हन की मौत, ग्वालियर में जिंदा निकली

मुजफ्फरनगर/झांसी, संवाददाता। हार्टअटैक से दुल्हन की मौत नहीं हुई थी। दुल्हन अपनी सहेली के साथ मंगलवार को दोपहर चली गई थी। दुल्हन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दुल्हन व उसकी सहेली को ग्वालियर मध्यप्रदेश से बरामद किया है। मंगलवार को दुल्हन की हार्टअटैक की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। दुल्हन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं।

झांसी के आचार्य योग श्री अविनाश की डॉक्टर बेटी सुषम्ना शर्मा की शादी मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी डॉ. विजय भूषण के साथ तय हुई थी। दोनों की शादी 18 फरवरी को होनी थी। शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपनी सहेली के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने पर दुल्हन व उसकी सहेली का कुछ पता नहीं चला। दोपहर के समय दुल्हन के पिता ने नई मंडी थाने पर मामले की शिकायत की। इस बीच मंडप में मेहमानों के पहुंचने पर अफवाह उड़ा दी गई कि दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने भी इस बात का समर्थन किया। बुधवार को मामले में नया मोड़ तब आ गया जब पुलिस ने दुल्हन व उसकी सहेली को ग्वालियर से बरामद कर लिया। नई मंडी पुलिस दोनों को लेकर थाने पर आ गई। इस संबंध में सीओ मंडी रूपाली राय का कहना है कि दुल्हन व उसकी सहेली को बरामद कर लिया गया है। दुल्हन के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। दुल्हन के पिता ने ही सहेली के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल दुल्हन व उसकी सहेली पुलिस की कस्टडी  में  ही  है।

दुल्हन की सहेली पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत की खबर फर्जी निकलने के साथ ही दुल्हन की सहेली के खिलाफ उसके पिता ने नईमंडी थाने पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इसके बात पूरी रात पुलिस दोनों को खोजती रही। ग्वालियर से बरामदगी के बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर दुल्हन के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। विवेचक दरोगा तपन जंयत ने बताया कि दुल्हन ने कोर्ट में बयानों में कहा कि वह शादी करना नहीं चाहती है। सूत्रों के अनुसार दुल्हन ने अपहरण की बात से इनकार किया है। उसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन उसे लेकर झांसी के लिए रवाना  हो  गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें