कृष्ण सुदामा के मैत्री प्रेम की कथा सुन छलक पड़ी आंखें
Jaunpur News - खुटहन के भटौली गांव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य अशोक पाण्डेय महाराज ने सच्ची मित्रता का महत्व बताया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सखा सुदामा के उदाहरणों से दर्शाया कि...

खुटहन। भटौली गांव में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य अशोक पाण्डेय महाराज ने कहा कि जीवन में सच्चा मित्र आइने की तरह होता है। जो हमेशा अपने साथी को कुमार्ग से दूर सद्मार्ग की तरफ ले जाता है। तीनों लोकों के स्वामी स्वयं भगवान ने सखा सुदामा का पांव पखार इसे साबित कर दिखाया है। कथा सच्ची मित्रता की सुन श्रोताओं की आंखें नम हो गई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की रासलीला के आध्यात्मिक तत्व का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान से संबंध स्थापित कर लेना ही मनुष्य का परम लक्ष्य और उद्देश्य होना चाहिए। श्रीकृष्ण रासलीला का मूल तत्व प्रेमाभक्ति के द्वारा भगवान में लीन होना बताया। इस मौके पर रवी मिश्रा, अमित पांडेय, मोनू दूबे, सौरभ द्विवेदी, मोहित, रोहित आदि मौजूद रहे। आयोजक गोविंद पाण्डेय ने आभार जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।