गोदभराई के दौरान वर और कन्या पक्ष में मारपीट
Jaunpur News - 0 पांच लोग घायल, पुलिस ने घायलों का कराया उपचारमें घायलों का मेडिकल कराया गया। चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकार

जौनपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में शुक्रवार की शाम गोदभराई के दौरान वर और कन्या पक्ष के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। रात 12 बजे जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया गया। चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के एक मोहल्ला निवासी लड़की की शुक्रवार को नगर के एक होटल में गोदभराई थी। शहर के ही एक गांव से वर पक्ष गोदभराई के लिए आया था। शाम से ही वर पक्ष की ओर का एक युवक बार बार कहासुनी कर रहा था। गोदभराई की रस्म चल रही थी कि दोनों पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। होटल वालो ने फौरन पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष को पुलिस साथ में लेकर कोतवाली गयी। घायलों का मेडिकल हुआ। इस बारे में शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।