स्कूल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों को नगर पंचातय ने दी नोटिस
Jaunpur News - पेज दो--को सौंपी गई है जांच की जिम्मेदारी, वहीं पर कर रहे हैं कैंप पेज तीन- लीड: प्रदेश में अबतक सर्वाधिक संख्या में जौनपुर में हुई है फार्मर रजिस्ट

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के ताड़तला मोहल्ले में पिछले एक वर्ष से जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से एक इंटर कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर गंदे और बदबूदार पानी का जल जमाव है। स्कूली बच्चों को गंदे बदबूदार पानी से परेशानी होती है। बीते 30 दिसंबर को स्कूली बच्चों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या के निदान के लिए मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। नगर पंचायत प्रशासन ने बच्चों की इस मांग पर स्कूल प्रशासन तथा प्रदर्शन करने वाले लोगों को अतिक्रमण की नोटिस पकड़ा दिया। समस्या आज भी जस की तस है। नगर पंचायत प्रशासन के संवेदनहीनता को लेकर स्कूली बच्चों तथा मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर पहले से नाला बना हुआ है। नाला नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी की वजह से मिट्टी से पट चुका है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। मोहल्ले तथा एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार गुप्ता ने नगर पंचायत प्रशासन को पिछले 10 महीने में कई बार लिखित प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निदान की मांग की। ईओ विजय कुमार सिंह ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बीते सप्ताह इस समस्या से परेशान स्कूली बच्चों और मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान ईओ ने कहा था कि दो दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन ईओ को नागवार लगी। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने के बजाय स्कूल प्रशासन व प्रदर्शन करने वालों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस पकड़ा दिया। इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि बिना कारण बताए नोटिस देना गलत है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। इस संबंध में ईओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी गयी है। कितने लोगों की दी गई है यह याद नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।