Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsSanjay Jaiswal s Factory Shot At Police Investigation Underway

नगर पंचायत चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग

Jaunpur News - मछलीशहर में नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई, जिसमें तीन गोलियों के निशान दरवाजे पर बने। चेयरमैन के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 23 Feb 2025 01:46 PM
share Share
Follow Us on
नगर पंचायत चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग

मछलीशहर। जेल में बंद नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से आए अज्ञात बदमाशो ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फैक्ट्री के दरवाजे पर तीन गोलियों का निशान बना है। फायरिंग की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद है। चेयरमैन के बेटे की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित अभय कुमार उर्फ सुरज जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे उनको जान से मारने की नीयत से आए बदमाशों ने फैक्ट्री का गेट बंद होने पर फायरिंग की। लोहे के दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान बने हुए हैं। बदमाश फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से वापस लौट गए।पूरी घटना फैक्टरी के दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को सुबह हुई घटना के बाद लोगो की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।घटना की लिखित तहरीर अभय ने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।घटना के बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें