भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Jaunpur News - जौनपुर, संवाददाता या है। कथा से पूर्व शहर में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल भक्त शहर की सड़कों पर हरि नाम संकीर्तन करते चल रहे थे। यह आयोजन क्

जौनपुर, संवाददाता अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास कमल लोचन प्रभु ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा का आयोजन सिद्धार्थ उपवन में किया गया है। कथा से पूर्व शहर में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल भक्त शहर की सड़कों पर हरि नाम संकीर्तन करते चल रहे थे। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिकता और भक्ति के प्रचार का उदाहरण बन रहा है।
कथा व्यास ने कहा कि मानव समाज में असमानता ईश्वर विहीन सभ्यता में सिद्धांतों की कमी के कारण है। ईश्वर या सर्व शक्तिमान एक है। जिससे सब कुछ निकलता है। वही सब कुछ बनाए रखता है। जिसमें सबकुछ विलीन हो जाता है। भौतिक विज्ञान ने सृष्टि के अंतिम स्रोत को खोजने का अपर्याप्त प्रयास किया है। लेकिन यह एक तथ्य है कि हर चीज का एक अंतिम स्रोत है। इस अंतिम स्रोत को सुंदर भागवतम या श्रीमद-भागवतम में तर्कसंगत और आधिकारिक रूप से समझाया गया है। संयोजक डॉ. क्षिजित शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी तक प्रतिदिन शहर में अलग अलग मुख्य मार्गों पर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।