संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में हुई सफाई
Jaunpur News - जौनपुर में संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वस्थ जल और स्वस्थ मन योजना के तहत गोमती नदी के घाटों और शाहगंज के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की सफाई की गई। कार्यक्रम बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित...

जौनपुर। जिले के समस्त तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर संत निरंकारी मिशन की ओर से स्वस्थ जल और स्वस्थ मन योजना के तहत शहर के गोमती नदी के घाटो की सफाई की गयी। इसी तरह से ग्रामीण अंचलों में सफाऊ का काम चला। शाहगंज के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की बृहद स्तर पर की गयी। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के स्मृति में प्रोजेक्ट अमृत तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सभासद अब्दुल्लाह राईन, अरशद अंसारी, मकसूद अहमद आदि नगर पालिका कर्मियों के साथ जुटे रहे। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह के नेतृत्व में दो सौ से अधिक सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम आठ बजे से बारह बजे तक तय था। पूर्व मुखी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जयंती मनाई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में बृहद सफाई अभियान चलाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।