Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsChairman Sanjay Jaiswal s Factory Attacked by Unknown Assailants in Machlishahr

नगर पंचायत के चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग

Jaunpur News - मछलीशहर में नगर पंचायत के चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें तीन गोलियों के निशान दरवाजे पर दिखाई दिए। चेयरमैन के बेटे ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 24 Feb 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
नगर पंचायत के चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग

मछलीशहर। हिन्दुस्तान संवाद। मौूजदा समय में जेल में बंद नगर पंचायत मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से आए अज्ञात बदमाशो ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए। फैक्ट्री के दरवाजे पर तीन गोलियों का निशान बना हुआ है। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद है। चेयरमैन के बेटे की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी रही। उधर गोली चलने की घटना से फैक्ट्री के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है कि आखिर किसने गोली चलायी। चेयरमैन के पुत्र अभय कुमार उर्फ सुरज जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे उनको जान से मारने की नीयत से आए बदमाशों ने फैक्ट्री का गेट बंद होने पर फायरिंग की। लोहे के दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान बने हुए हैं। बदमाश फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से वापस लौट गए। पूरी घटना फैक्ट्री के दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को सुबह हुई घटना के बाद लोगो की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। तहरीर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। काफी देर तक जांच के बाद सीसी टीवी कैमरे से फुटेज निकालकर ले गयी। चेयरमैन के बेटे की माने तो हमलावर हत्या की नियत से ही आए थे। वह गेट बंद पाने के कारण बाहर से ही गोली चलाते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें