पहलगाम को लेकर टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा
Hathras News - सिकंदराराऊ में एक मुस्लिम युवक ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर संघ पर गंभीर आरोप लगाए। संघ के नगर सह संचालक की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।...

पहलगाम को लेकर टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर की टिप्पणी
-तहरीर मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
-मुस्लिम युवक की हरकत से सिकंदराराऊ के लोगों में आक्रोश
सिकंदराराऊ। सिकंदराराऊ के एक मुस्लिम युवक ने पहलगाम में 26 लोगों की मौत के मामले में अपने व्हाटएसएप स्टेटस पर संघ को घेरा है। संघ पर गंभीर आरोप लगाये है। इसे लेकर संघ के नगर सह संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम युवक को गिरफ्तार कर लिया।
संघ के नगर सह संचालक प्रवीण कुमार वाष्र्णेय ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि फरमान सैफी पुत्र इरफान सैफी निवासी असांरिया स्कूल सिकंदराराऊ ने आज अपने व्हाटएसएप स्टेटस पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले को संघ द्वारा हमले को दर्शाया है। युवक ने संघ के प्रति नफरत भरते हुए निकर फौज जैसे अभ्रद शब्दों का प्रयोग किया है। इससे आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसलिए युवक के खिलाफ तत्काल से मुकदमा लिखा जाये।
तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।
श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।