कोर्ट में हुई सुनवाई,अब तक आठ गवाह हुए पेश
Hathras News - हाथरस के बिसावर कस्बे में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एडीजे पोक्सो कोर्ट में सुनवाई जारी है। अब तक आठ गवाहों की गवाही हो चुकी है। अभियोजन पक्ष ने आरोपी अमन खां के खिलाफ 16 मार्च को...

एडीजे पोक्सो कोर्ट में चल रही सुनवाई हाथरस,कार्यालय संवाददाता। न्यायालय में बिसावर कस्बे में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दो गवाहों की गवाही हुई। इस मामले में अब तक आठ गवाहों की गवाही हो चुकी है। न्यायालय में शेष साक्ष्य के लिए शनिवार को सुनवाई होगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया था। इस घटना से कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है। इस मामले में न्यायालय में पीड़िता व पीड़िता के पिता, मां सहित आठ गवाहों की गवाही हो चुकी है। न्यायालय में इस मामले में दिन प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। न्यायालय में शुक्रवार को इस मामले में दो गवाहों की गवाही हुई। अभियोजन पक्ष तत्परता से गवाहों को न्यायालय में परीक्षित करा रहा है। अब इस मामले में शेष साक्ष्य के लिए 26 अप्रैल यानी आज की तिथि नियत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।