Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsAmarnath Yatra Registrations Decline After Terror Attack on Tourists in Jammu Kashmir

पहलगांव हमले के बाद डरे लोग,नहीं करा रहे अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण

Hathras News - फोटो 51 पंजाब नेशनल बैंक में खाली पड़ा अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण काउंटरपहलगांव हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण में आई कमीपहलगांव हमले के बाद अमरना

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसThu, 24 April 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
पहलगांव हमले के बाद डरे लोग,नहीं करा रहे अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण

हाथरस, संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलवान गांव में आतकियों के द्वारा पर्यटकों पर बरसाई गई गोली के बाद अमरनाथ यात्रा जाने वाले यात्रियों की धड़कनें बढ गई है। बुधवार को अमरनाथ यात्रा के पंजीकरणों की संख्या में गिरावट आ गई। तीन जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए जिले के दो सौ यात्रियों ने अब तक पंजीकरण कराए हैं। इसके अलावा बुधवार को हाथरस जंक्शन से जम्मू जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों मे रजिर्वेश की संख्या कम रही।

अमरनाथ यात्रा गुरु पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक चलती है। इस बार अमरनाथ यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई से होने जा रही है। इस यात्रा में जाने से पहले पंजाब बैंक में यात्रा का पंजीकरण कराना होता है। अब तक जिले के दो सौ यात्रियों ने पंजीकरण कराए हैं। हर रोज आठ से दस लोग पंजीकरण करा यात्रा पर जाने की तैयारी में जुटे हुए थे। मंगलवार को पहलगांव में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद जिले से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का मनोबल टूटता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को पंजाब बैंक में पंजीकरण काउंटर पर जाकर हाल जाना गया तो वहां यात्री नजर नहीं आए। बैँक अधिकारियों की मानें तो हमले के बाद पंजीकरण की संख्या में कमी आई है। हाथरस जंक्शन से जम्मू जाने वाली जम्मू तवी आदि कई ट्रेनों में बुधवार को रजिर्वेशन कराने वालों की संख्या भी कम रही। हालांकि जिन श्रध्दालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करा लिया है। उनका हमले से उत्साह तनिक भी कम नहीं है।

-

पहले होता है पंजीकरण उसी दिन पहुंचता होता है

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजाब बैंक से पंजीकरण फार्म लेने के बाद जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों का पैनल चिकित्सीय परीक्षण करता है। उसके बाद बैंक में करीब 150 रुपये चालान फीस जमा होती है। उसके बाद यात्रा का पंजीकरण होता है। जिस तिथि का पंजीकरण होता है। उस तिथि में अमरनाथ यात्रा के लिए यदि पहलगांव से पंजीकरण है तो पहलगांव यदि बालटाल से पंजीकरण है तो बालटाल बेस कैंप पर पहुंचना होता है। सुबह 11 बजे तक बेस कैँप से यात्रा के लिए यात्री रवाना होते हैं।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें