जिले में 67 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य,डीएम ने भेजा प्रस्ताव
Hathras News - फोटो केप्शन- 48 सहपऊ सादाबाद का जर्जर मार्ग जिले में 67 करोड़ रुपये होंगे विकास कार्य,डीएम नेजिले में 67 करोड़ रुपये होंगे विकास कार्य,डीएम नेजिले मे

हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जिले की तीनों विधानसभाओं में 67 करोड़ रुपये से विकास कार्य होगे। इसे लेकर जिलाधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरु हो जाएगा। जिले में विकास कार्यों की रफ्तार गति पकड़ने वाली है। प्रशासन की ओर से लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे है। अब जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग से पूरे प्रस्ताव तैयार कराये है। इनमें मार्गों के चौडीकरण,सुदृढीकरण, नव निर्माण, सेतुओं का निर्माण, पुन निर्माण ओर विशेष मरम्म्त, सड़क सुरक्षा एवं भवन निर्माण का काम शामिल है। हाथरस जिले में 12 करोड़ों के 84 किलो मीटर सड़कों का चौडीकरण एवं मरम्मत का काम होना है।
19 नई सड़कें बनेगी। पांच पुननिर्माण होगा। 233 मिसिंग लिंक बनेंगे। दो दीर्घ सेतु और 67 लघु सेतु बनेंगे। 99 सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। हाथरस में 19 ब्लैक स्पॉटों पर काम होगा। इनकी लागत 67 करोड़ रुपये की है। इसमें हाथरस विधानसभा में 6 सड़कें चौड़ी होगी। एक नई सड़क प्रस्तावित है। 69 मिसिंग लिंक रोड है। सात लघु सेतु बनेंगे। सात ब्लाक स्पॉट है। सादाबाद विधानसभा में 4 सडकों का चौडी़करण होगा। नौ सड़कों का नव निर्माण होगा। 2 पुन निर्माण है। 105 मिसिंग का काम होना है। 45 लघु सेतु बनेंगे। 56 विशेष सड़कों की मरम्मत होनी है। आठ ब्लैक स्पॉट बनेंगे। सिकंदराराऊ विधानसभा में 2 सड़कों का चौड़ीकरण होगा। 9 नई सड़कें बनेगी। तीन पुरानी सड़के ठीक होगी। 59 मिसिंग लिंक होगे। 2 दीर्घ सेतु बनेंगे। 17 लघु सेतु बनेंगे। 15 विशेष सड़कों की मरम्मत होगी। चार ब्लैक स्पॉट पर काम होगा। वर्जन- तीनों ही विधानसभाओं में काम होना प्रस्तावित है।इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही जिले में काम शुरु हो जाएगा। संजीव वर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।