पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Hardoi News - संदीला, लखनऊ में योगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी पुत्री गोल्डी का विवाह 13 वर्ष पूर्व हुआ था। ससुराल वालों ने दहेज की मांग की और शनिवार को गोल्डी को उसके पति और सास-ससुर ने जलाकर गंभीर...
संडीला। जनपद लखनऊ के थाना माल निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री गोल्डी का विवाह अशोक सिंह निवासी गंगा बख्श खेड़ा संडीला के साथ 13 वर्ष पूर्व हुआ था। इसके बाद से ही ससुरालों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। कई बार मारपीट भी की। शनिवार की शाम को उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि उसके पति अशोक सिंह अपनी मां व तीन बहन उर्मिला, प्रेमा व रिंकी ने मिलकर कमरे में बंद कर जला दिया है। उसकी हालत बहुत गंभीर है। जब वह अपने बेटा अनुज के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो गंभीर अवस्था में घर के अंदर पड़ी मिली। ससुरालजन घर से फरार थे। पुत्री को एंबुलेंस में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचे, यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।