Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsThree-Year-Old Missing During Family Ceremony in Gaurikala

तिलक समारोह से तीन वर्षीय बच्चा लापता

Hardoi News - अतरौली के ग्राम गौरिकला में तिलक समारोह के दौरान तीन वर्षीय बच्चा रितिक लापता हो गया। उसकी मां गुड़िया और अन्य परिवार वाले कार्यक्रम में व्यस्त थे। रात एक बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईFri, 21 Feb 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
तिलक समारोह से तीन वर्षीय बच्चा लापता

अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिकला में गुरुवार की रात तिलक समारोह से तीन वर्षीय बच्चा लापता हो गया। थाना पुलिस के साथ एडीशनल एसपी नृपेन्द्र चौधरी और फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। संडीला के ग्राम महसोना निवासी तीन वर्षीय रितिक अपनी मां गुड़िया संग मामा ऋषीकान्त के तिलक और वहीं मौसी रीमा की शादी में शामिल होने ग्राम गौरिकला गुरुवार की शाम आया था। रात आठ बजे मौसी की बारात आ चुकी थी। जनवासे में मामा का तिलक चड़ रहा था। मां और घर के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। तभी रितिक कहीं लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला। फिर रात एक बजे अतरौली पुलिस को सूचना दी।

मां गुड़िया ने बताया कि पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह यहां नहीं आ पाये थे। इसलिए देवर अक्षय के साथ समारोह में आई थी। दूसरा बच्चा पांच वर्ष का रचित है। इंस्पेक्टर निर्भय सिंह के मुताबिक, देर रात सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी गई है पर अभी तक पता नहीं लग सका है। एडीशनल नृपेन्द्र चौधरी का कहना है पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय कर दी गई है। खोजी कुत्ता और ड्रोन उड़ाकर पांच किमी के दायरे तक खोजबीन की गई। पर अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। बारात के वीडियो कैमरे में बच्चे को चाट खाने जाने के समय तक देखा गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें