अमरेन्द्र बने आरएलडी प्रोफेशनल मंच के जिलाध्यक्ष
Hardoi News - कछौना। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रविकांत चड्ढा ने अमरेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई है। यह मनोनयन...

कछौना। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चड्ढा ने अमरेन्द्र सिंह को पार्टी के प्रोफेशनल मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर समर्थकों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कस्बे के निवर्तमान व्यापर मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस सबंन्ध में जानकारी देते हुए पार्टी मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अम्बुज पटेल ने बताया कि राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई पार्टी की एक अहम बैठक में यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद लिया गया है। इस मनोनयन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अमरेन्द्र सिंह के समर्थकों ने हर्ष जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।