Man Cuts Wife s Nose After Dispute in Hardoi विवाद के बाद पत्नी की नाक काटी, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsMan Cuts Wife s Nose After Dispute in Hardoi

विवाद के बाद पत्नी की नाक काटी

Hardoi News - हरदोई में एक युवक ने अपनी पत्नी पूजा से विवाद के बाद उसकी नाक काट दी। यह घटना तब हुई जब पत्नी फोन पर बात कर रही थी और पति को शक हुआ कि वह किसी अन्य युवक से बात कर रही है। पति ने धारदार हथियार से हमला...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 19 June 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
विवाद के बाद पत्नी की नाक काटी

हरदोई। हरदोई में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उसकी नाक काट ली। 11 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। हरियावां थानाक्षेत्र के गांव प्रसिद्धनगर देवरिया निवासी राम खेलावन मजदूरी करता है। बुधवार को दोपहर एक बजे पत्नी पूजा फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी वहां अचानक पहुंचे पति की नजर पड़ गई। उसे शक था कि वो किसी अन्य युवक से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर वार कर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कारवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।