ऑटो और बाइक की टक्कर में सात घायल
Hardoi News - मल्लावां में राघोपुर रोड पर कलेनापुर गांव के पास सीएनजी ऑटो और बाइक की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। सभी घायलों को...

मल्लावां। मल्लावां राघोपुर रोड पर कलेनापुर गांव के पास में सीएनजी ऑटो और बाइक सवार में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चालक सीएनजी ऑटो छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार की शाम को मल्लावां से सवारी लेकर सीएनजी ऑटो राघोपुर की ओर जा रहा था। कल्यानपुर गांव के पास उल्टी दिशा से बाइक सवार आ रहे थे। तभी बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें अशोक निवासी सांडी, शिवानी और आकाश निवासीगण कुरावली मैनपुरी, रेनू पत्नी गुड्डू निवासी धनीगंज मल्लावां, रवि निवासी छत्ता टोला मल्लावां, विनय व जितेंद्र निवासी सगरा मल्लावां घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से अशोक, शिवानी, रवि, विनय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।