मुख्यमंत्री ने प्रशंसा कर श्रमिकों का जीत लिया दिल
Hapur News - फोटो---31 बीच गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़), मुलित त्यागी शहाजहांपुर के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रविवार की दोपहर 1.16 बजे गढ़मुक्तेश्वर के आलमनगर

शहाजहांपुर के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रविवार की दोपहर 1.16 बजे गढ़मुक्तेश्वर के आलमनगर गांव से निकल रहे गंगा एक्सप्रेसज-वे पर उतर गया। मुख्यमंत्री अपने पुराने अंदाज में ही कार में बैठकर गंगा पर बन रहे 960 मीटर लंबे पुल को देखने पहुंच गए। जनप्रतिनिधियों के बीच मुख्यमंत्री ने पहले गंगा एक्सप्रेस-वे को वृतांत ढंग से समझा। उसके बाद श्रमिकों के बीच बैठ कर उनके मन की बात सुनी। खुश होकर मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की तो वह श्रमिकों को नई ऑक्सीजन दे गई।
मुख्यमंत्री समय सीमा से 10 मिनट पहले ही आज गढ़मुक्तेश्वर के आलमनगर से निकल रहे गंगा एक्सप्रेस वे पर आ गए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा, जहां से कार में बैठकर वे गंगा पुल के निरीक्षण के लिए चले गए। गंगा एक्सप्रेस को देख रही यूपीडा ने वहां पर म़ॉडल तरीके से अस्थाई टैंट लगाया हुआ था। जहां पर यूपीडा के पीडी ने मुख्यमंत्री को मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर बन रहे एक्सप्रेस वे को वृतांत से समझाया। जिसपर दो बड़े टोल और 19 रैंप टोल के विषय में भी जाना। गंगा पुल को 18 महीने में तैयार कर दिया गया। जिसको अक्तूबर 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस वे को नवंबर में चालू कर दिया जाएगा। इसमें की गई नई तकनीक के विषय में भी जाना।
श्रमि़क खोज रहे हैं फोटो---
मुख्यमंत्री पैदल धूप में चलकर श्रमिकों के बीच पहुंच गए। जहां पर उन्होंने श्रमिकों से सीधे संवाद किया। योजनाओं को पूछने के बाद 18 महीने में पुल निर्माण करने पर उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुशी देख कर श्रमिक भी खुश हो गए। जिनके साथ सामूहिक फोटो बैठ कर कराया। मुख्यमंत्री ने धूप में नहीं ब्लकि कैंप में श्रमिकों के बीच उनकी टोपी लगाई। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सोशल मीडिया पर श्रमिक अपने फोटो तलाश रहे थे. एक नई ऊर्जा मुख्यमंत्री श्रमिकों को दे गए। काम में तेजी आ गई जबकि गुणवत्ता पर भी श्रमिक जी जान से जुट गए।
जनप्रतिनिधियों से भी एक्सप्रेस वे के निर्देश--
सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला प्रभारी से गंगा एक्सप्रेस वे के बारे में वार्ता की। सांसद कंवर सिंह तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जानकारी करते हुए इसके निरीक्षण करते रहने के लिए बोला।
भाग दौड़ कर पहुंचे कई नेता--
मुख्यमंत्री समय से पहले आ गए। जिसके चलते जिला प्रभारी मंत्री की कार उस समय पहुंची जब मुख्यमंत्री वापस जाने की तैयारी में थे। उसके अलावा नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री और धौलाना विधायक धर्मेश तोमर भी उसी समय पहुंचे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।