Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHusband Seeks Help After Wife Disappears from Hospital Found in Rajasthan

संदिग्ध हालत में गायब हुई विवाहिता राजस्थान से हुई बरामद

Hapur News - बुलंदशहर के एक युवक ने अपनी मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी की देखभाल के लिए उसे अस्पताल में छोड़ा, लेकिन वह अचानक गायब हो गई। युवक ने एसपी से मदद मांगी। पुलिस ने पत्नी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 24 April 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालत में गायब हुई विवाहिता राजस्थान से हुई बरामद

बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी युवक ने मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मां की देखरेख के लिए पत्नी को छोड़ा था। लेकिन पत्नी एक रात रुकने के बाद सुबह अचानक गायब हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए एसपी से गुहार लगाई थी। पुलिस ने युवक की पत्नी को राजस्थान के अजमेर के क्रिश्चन गंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पीडि़त व्यक्ति ने पिछले दिनों एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी मां की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें उसने नगर के मधु नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मां की देखरेख के लिए उसने अपनी पत्नी को साथ छोड़ा था। लेकिन एक रात रुकने के बाद 13 अप्रैल की सुबह उसकी पत्नी अस्पताल से बिना किसी को कुछ बताए अचानक गायब हो गई। पत्नी को काफी तलाश किया,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस टीम भी मदद ली गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि विवाहिता राजस्थान के अजमेर जनपद में है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को अजमेर के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने अजमेर के क्रिश्चन गंज थाना क्षेत्र से युवती को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। विवाहिता को उसके पति के साथ भेज दिया है। वहीं पत्नी के चले जाने से पति और उसके परिजन परेशान हो गए थे। पत्नी के मिलने के बाद उसने भी राहत की सास लेकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें