भाजपा पर विश्व का सबसे बड़ा संगठन: भूपेंद्र चौधरी
Hapur News - ने पदाधिकारियों से गेस्ट हाउस में की मुलाकात फोटो संख्या- 5 हापुड़, संवाददाता। भाजपा प्रदश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा

भाजपा प्रदश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। अब संगठन का पर्व शुरू हो चुका है। इस पर्व के पहले चरण में मंडल अध्यक्ष, दूसरे चरण में जिलाध्यक्ष, तीसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। जबकि जनवरी में राष्ट्रीय संगठन का चुनाव कराया जाएगा। वह शुक्रवार की रात अलीगढ़ से लौटकर हापुड़ के मेरठ रोड स्थित सिचांई विभाग के गेस्ट हाउस में बोल रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जिलाध्यक्ष नरेश तोमर समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से संगठन पर्व की तैयारी और कार्यो को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव है, इन सभी सीटों पर भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। रात करीब 11 बजे वह हापुड़ रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर अशोक शर्मा बंदूक वाले, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री पुनित गोयल, मोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, अशोक शर्मा, गौरव रूड़कीवाल, कुणाल चौधरी, महेश तोमर आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।