Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsAdvocate Council Meeting Held at Swami Vivekanand Law College

अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठन की उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी

Hapur News - फोटो संख्या 40 अधिवक्ता परिषद ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक आयाम की बैठक का आयोजन द्वारा स्वामी विवेकानन्द लॉ कालेज में हुआ। जिसमें पदाधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 24 Feb 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठन की उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी

अधिवक्ता परिषद ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक आयाम की बैठक का आयोजन द्वारा स्वामी विवेकानन्द लॉ कालेज में हुआ। जिसमें पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ भारत माता पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन व राष्ट्रगीत के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विपिन त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा अधिवक्ता परिषद के ध्येय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश आयाम प्रमुख प्रेम सिंह ने प्रकाश डाला ।संगठन की संरचना पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सिंह द्वारा प्रकाश डाला गया। । बैठक में संगठन निर्माण पर प्रदेश मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रमोहन द्वारा विस्तृत वर्णन किया तथा संगठन में कार्य विस्तार हेतु संगठन की कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल सिंह तोमर द्वारा संगठन के उद्देश्यों पर चलने व संगठन की उपलब्धियों के बारे में बताया। बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री शंकर लाल सैनी द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामन्त्री राखी शर्मा द्वारा की गई।

कार्यकम का समापन जिला अध्यक्ष हापुड इकाई शिव मंगल लाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पदम सिंह, नरेश चन्द शर्मा, विमल प्रजापति, दुर्गा माहेश्वरी, आदित्य शर्मा, अजय सिंह तोमर, सौरभ गौड, पवन कुमार सैनी, मनोज हरित, प्रमोद कुमार तोमर, राजेन्द्र सैनी, आशीष कश्यप, कमल कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें