Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSpiceJet Flight Delay Sparks Outrage Among Passengers in Gorakhpur

मुम्बई की फ्लाइट छह घंटे लेट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Gorakhpur News - - मुम्बई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट छह घंटे देर से उड़ी - 11.30

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 15 Feb 2025 04:09 AM
share Share
Follow Us on
मुम्बई की फ्लाइट छह घंटे लेट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्पाइस जेट की उड़ान री-शिड्यूल होने पर शुक्रवार को गोरखपुर से मुम्बई जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों की मांग थी कि एक घंटे के अंदर दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जाए। उधर, यात्रियों का हंगामा देख एयरपोर्ट के अफसर मौके पर पहुंच गए और समझा-बुझाकर किसी तरह से यात्रियों को शांत कराया। करीब छह घंटे बाद शाम पांच बजे फ्लाइट मुम्बई के लिए रवाना हुई। दरअसल, शुक्रवार को मुम्बई जाने के लिए करीब 10 बजे 181 यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा जांच के दौरान स्पाइस जेट के अधिकारियों ने बताया कि 11.30 बजे जाने वाली मुम्बई की फ्लाइट छह घंटे की देरी से जाएगी। यह सुनने के बाद यात्री नाराज हो गए। पहले तो यात्रियों ने विमानन कंपनी के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे किसी तरह से फ्लाइट को तय समय पर ही उड़ाएं। अधिकारियों ने इस पर हाथ खड़े कर दिए। कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं। मुम्बई से फ्लाइट आने के बाद ही यहां से उड़ान संभव है। यह सुनते ही वहां मौजूद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने विमान कंपनी के खिलाफ नारे भी लगाए। कुछ यात्रियों ने तुरंत पूरा किराया वापस करने की भी मांग की। हंगामा होते देख एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया।

खानपान की हुई दिक्कत

11.30 बजे की फ्लाइट होने की वजह से अधिकतर यात्री 10 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच गए थे। चेक-इन एरिया में बैठे यात्रियों को जब बताया गया कि फ्लाइट शाम 5 बजे जाएगी तो उनके सामने खाने-पीने की दिक्कत खड़ी हो गई। विमान कंपनी की तरफ से कोई इंतजाम न किए जाने से यात्रियों की नाराजगी और बढ़ गई। कंपनी को कोसते हुए मजबूरन यात्रियों ने महंगे रेट पर खान-पान की वस्तुएं लीं। मुम्बई जाने के लिए 10 बजे एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ पहुंचे राप्तीनगर के डॉ. योगेश नंदन ने बताया कि उन्हें दोपहर तीन बजे से मुम्बई में एक महत्वपूर्ण कांफ्रेंस अटेंड करना था लेकिन फ्लाइट लेट होने से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका।

फ्लाइट लेट होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई थी। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। इसके साथ ही विमानन कंपनी को हिदायत दी गई है कि लेट होने की स्थिति में यात्रियों को पहले ही सूचना जारी करें।

- आरके परासर, निदेशक, एयरपोर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें