Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSoil Sample Collection for 40 000 Farmers Begins in Gorakhpur

किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

Gorakhpur News - गोरखपुर में 400 ग्राम पंचायतों के 40,000 किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र करने का दूसरा चरण शुक्रवार को शुरू हुआ। उप कृषि निदेशक धनन्जय सिंह ने किसान कृष्णा नंद पाण्डेय के खेत से नमूना लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 26 April 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जनपद के सभी 20 ब्लॉक के 400 ग्राम पंचायतों में 40 हजार किसानों के खेतों की मिट्टी के नमूने एकत्र किए जाने का दूसरा चरण शुक्रवार को शुरू हो गया। उप कृषि निदेशक धनन्जय सिंह ने गुरुवार को खोराबार ब्लॉक के ग्राम जंगल अयोध्या प्रसाद में किसान कृष्णा नंद पाण्डेय के खेत से मृदा नमूना एकत्र किया। इस दौरान जिला जिला कृषि अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी और सहायक निदेशक मृदा परीक्षण गोरखपुर मंडल भी उपस्थित रहे। कृषि सखी सरस्वती देवी के मृदा नमूना लेने में सहयोग के साथ किसानों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि तीसरा चरण 29 अप्रैल से शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें