Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMissing Girls Found Allegations of Abduction in Bansgaon Area

पांच दिन बाद पंजाब से लौटी लापता लड़कियां

Gorakhpur News - बांसगांव क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दो लड़कियां शुक्रवार रात घर लौट आईं। लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें दो युवतियों ने बहला-फुसलाकर पंजाब पहुंचाया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 16 Feb 2025 04:03 AM
share Share
Follow Us on
पांच दिन बाद पंजाब से लौटी लापता लड़कियां

कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव क्षेत्र से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो लड़कियां शुक्रवार की देर रात घर लौट आई। लड़कियों का आरोप है कि उनको क्षेत्र की दो युवतियों ने बहला फुसलाकर पंजाब पहुंचाया था। परिजनों ने थाने में घटना की सूचना दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के एक नामचीन विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा गोला क्षेत्र की एक सहेली के साथ बीते सोमवार को किताब खरीदने घर से निकली। परंतु देर शाम तक नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने सहेली के घर संपर्क किया। सहेली के घरवालों ने बताया कि उसकी बेटी भी तभी से लापता है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने परेशान परिजनों ने बुधवार को बांसगांव थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। शुक्रवार की देर रात लड़कियां घर लौट आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें