शर्मनाक: जिला स्वच्छ भारत के प्रेरक ने मामी संग किया दुष्कर्म

पंचायती राज विभाग में तैनात जिला स्वच्छ भारत प्रेरक कुमार सुमंत पर अपने रिश्ते की मामी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की...

निज संवाददाता बस्तीFri, 17 Aug 2018 12:07 AM
share Share
Follow Us on
शर्मनाक: जिला स्वच्छ भारत के प्रेरक ने मामी संग किया दुष्कर्म

पंचायती राज विभाग में तैनात जिला स्वच्छ भारत प्रेरक कुमार सुमंत पर अपने रिश्ते की मामी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। 

कुमार सुमंत पर आरोप है कि वह कार से रिश्ते में मामी लगने वाली शिक्षामित्र के स्कूल पहुंचे। मामी को जरूरी काम बताकर गाड़ी से अंजान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके चंगुल से छूटने पर मामी ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की पुलिस को जानकारी दी। लालगंज पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। आरोपी भांजे पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

चार दिन से रिश्तेदार लगा रहे थे पंचायती राज विभाग का चक्कर
विकास भवन में चार दिन पहले से ही लालगंज पुलिस की आमद बढ़ गई थी। वह बार-बार पंचायती राज विभाग का चक्कर लगा रही थी या फिर कार्यालय के नीचे गाड़ा बंदी कर रखा था। पुलिस की चहल कदमी को लेकर विभाग में चर्चाएं जोरों पर चलने लगी। विभागीय लोगों की सक्रियता बढ़ी तो पता चला कि जिला स्वच्छ भारत के प्रेरक कुमार सुमंत के रिश्तेदार भी विकास भवन व विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप था कि पूर्व के परिचय व रिश्ते का फायदा उठा कुमार सुमंत यह घटना कर दी। जबकि वह कथित मामी के बच्चों को पढ़ाने व स्कूल लाने व ले जाने का काम भी करते थे। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें