Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsLaborer Ajay Pandey Dies After Being Hit by Vehicle at Nakhah Railway Station

हादसे में घायल महराजगंज के मजदूर की मौत

Gorakhpur News - चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवादचिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करने वाला एक युवक की शुक्रवार की देर रात अ

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 26 April 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
हादसे में घायल महराजगंज के मजदूर की मौत

चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा रेलवे स्टेशन पर एक मजदूर शुक्रवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान अजय पाण्डेय (32) पुत्र विभूती पाण्डेय निवासी बेलसड थाना बृजमनगंज महराजगंज के रूप में हुई। परिवारीजनों ने बताया कि अजय की शादी हुई थी मगर कुछ दिन बाद पत्नी ने छोड़ दिया था। उसके बाद से ही अजय घर छोड़ कर गोरखपुर चला आया, यहीं मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने लगा। इधर, कुछ दिनों से नकहा रेलवे मालगोदाम पर मजदूरी कर रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें