योग दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित

विश्व योग दिवस 21 जून को युवा भारत द्वारा आयोजित योग शिविर में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को रविवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा भारत के जिला संरक्षक द्वारा सभी को...

मुख्य संवाददाता गोरखपुर Sun, 7 July 2019 07:20 PM
share Share
Follow Us on
योग दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित

विश्व योग दिवस 21 जून को युवा भारत द्वारा आयोजित योग शिविर में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को रविवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा भारत के जिला संरक्षक द्वारा सभी को सम्मान पत्र दिया गया।
विश्व चाकलेट दिवस पर रविवार को युवा भारत द्वारा विंध्यवासिनी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में युवा भारत के जिला संरक्षक डा. रूप कुमार बनर्जी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को चाकलेट दिया। डा. बनर्जी ने इस कार्यक्रम के दौरान दर्जन भर से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया।
युवा भारत द्वारा जिन पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया, सभी ने विश्व योग दिवस पर युवा भारत द्वारा आयोजित योग शिविर में सराहनीय भूमिका निभाई थी। इस दौरान डा. बनर्जी ने कहा कि कोई भी संस्था उसके सदस्यों की मेहनत और लगन से मजबूत होती है। संस्था के सदस्य चाहें तो उसे उपलब्धियां दिलाएं और चाहें तो निष्क्रिय बना दें। युवा भारत के सदस्यों और पदाधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें