Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur to Build Ritual Site Near Hanumangarhi Temple Amid Urbanization Challenges

बसंतपुर में नगर निगम बनवा रहा कर्मकांड स्थल

Gorakhpur News - गोरखपुर, हिटी। बढ़ते शहरीकरण के कारण श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान समेत अन्य कर्मकांड अनुष्ठानों को

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 23 Feb 2025 10:05 AM
share Share
Follow Us on
बसंतपुर में नगर निगम बनवा रहा कर्मकांड स्थल

गोरखपुर, हिटी। बढ़ते शहरीकरण के कारण श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान समेत अन्य कर्मकांड अनुष्ठानों को सुचारू रूप से संपन्न करना चुनौती है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम बसंतपुर में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास कर्मकांड स्थल का निर्माण करा रहा है।

तकरीबन 27 लाख रुपये से यहां वर्षों पूर्व निर्मित स्थल का जीर्णोद्धार कराने के साथ नवनिर्माण किया जा रहा है। 100 लोगों की क्षमता का हाल, टॉयलेट के साथ महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नानागार का निर्माण किया गया है। स्नानागार में गर्म और ठण्डे पानी के शॉवर के इंतजाम के साथ टॉयलेट में कमोड भी लगाए गए हैं। पुराने पीपल के पेड़ को संरक्षित किया गया है ताकि किसी के दिवंगत होने पर पानी डालने के लिए घड़ा बांधा जा सके।

दशगात्र और एकादश अनुष्ठान को सुगमता के सम्पन्न करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कर्मकांड स्थल पर अंतिम संस्कार के उपरांत गंगा में प्रवाहित किए जाने वाली अस्थियों के कलश को सुरक्षित रखने का इंतजाम भी उपलब्ध है। स्थानीय पार्षद विजेंद्र अग्रहरि ने बताया कि जल्द ही यहां अर्नामेंटल लाइटें और सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। पेयजल के लिए आरओ वॉटर का भी इंतजाम किया जाएगा। नगर निगम मुख्य अभियंता संजय चौहान का कहना है कि दूसरे वार्डों में भी स्थान मिलने पर ऐसे स्थल विकसित किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें