Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Development Authority Employees Sworn In Under Mayor s Leadership

प्राधिकरण के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 26 April 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
प्राधिकरण के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन के नव निर्वाचित्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुआ। महापौर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राम कुमार लाल श्रीवास्तव, मंत्री घनश्याम यादव, संयुक्त मंत्री जयराम चौधरी, कोषाध्यक्ष मो. मसूद कलीम, संगठन मंत्री प्रभुदयाल व प्रचार मंत्री गोपाल यादव के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया।

महापौर ने कहा कि कर्मचारी हित में जो भी कार्य होगा उसे हम हर स्तर से करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों के हितों में हरसंभव आवाज उठाने का आश्वासन दिया। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि कर्मचारी प्राधिकरण परिवार के सदस्य हैं। इनकी हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगा। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार पाण्डेय, अशोक तिवारी, चन्द्रिका प्रसाद, मुन्ना शर्मा, आकाश साहनी व मो. इम्तियाज को शपथ ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अमरनाथ यादव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, अरूण कुमार सिन्हा, अनूप श्रीवास्तव, ऋषभ कर्ण, रजनीश तिवारी, राममणि, रामसिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें