Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरgirls are double then boys in gorakhpur university ddu exam

डीडीयू के ढाई लाख परीक्षा‍र्थियों में छात्रों से दोगुनी छात्राएं

पूर्वी यूपी में स्नातक की पढ़ाई में लड़कियां की रूचि लड़कों से अधिक है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में लड़कियों की तादाद लड़कों से करीब दो गुनी है।  दीनदयाल...

Ajay Singh वरिष्‍ठ संंवाददाता , गोरखपुर Wed, 26 Feb 2020 11:04 AM
share Share
Follow Us on
डीडीयू के ढाई लाख परीक्षा‍र्थियों में छात्रों से दोगुनी छात्राएं

पूर्वी यूपी में स्नातक की पढ़ाई में लड़कियां की रूचि लड़कों से अधिक है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में लड़कियों की तादाद लड़कों से करीब दो गुनी है। 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय के अलावा गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के 330 कालेज शामिल हैं। परीक्षा के लिए 262 केन्द्र बनाए गए हैं। 
परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के साथ ही  इन कालेजों में पढ़ने वाले दो लाख 40 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसमें एक लाख 52 हजार छात्राएं शामिल हैं। यह छात्रों की कुल संख्या का 60 फीसदी से अधिक है। जबकि छात्रों की संख्या महज 88 हजार है।  

गोरखपुर में है सर्वाधिक छात्राएं
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए गोरखपुर में 107, देवरिया में 93 और कुशीनगर में 62 केन्द्र बनाए गए हैं। गोरखपुर में करीब एक लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसमें करीब 66 हजार छात्राएं हैं। वहीं देवरिया और कुशीनगर में एक लाख 40 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 86 हजार छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें