बंद मकान का ताला तोड कर पांच लाख की चोरी
Gorakhpur News - पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवादपीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज नगर के गोलीगंज में मकान बंद कर परिवार समेत ससुराल चले जाने पर मकान मालिक फूलचंद यादव चार

पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज नगर के गोलीगंज में मकान बंद कर परिवार समेत ससुराल चले जाने पर मकान मालिक फूलचंद यादव चार दिन पूर्व ससुराल शेरपुर चमराह गये थे। रविवार को सुबह जब मकान पर पहुंचे तो मेन दरवाजा तोड़ कर चोरों ने लगभग दस हजार रुपए नगदी पांच लाख का जेवर चोरों ने चुरा लिया है। इस मामले में पीड़ित फूलचंद यादव ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीपीगंज क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन गोलीगंज के निवासी फूलचंद यादव परिवार समेत ससुराल चार दिन पूर्व मकान बंद कर सास की तबीयत खराब होने की सूचना पर चले गए थे। रविवार को सुबह करीब दस बजे जब मकान पर पहुंचे तो देखा कि मेन दरवाजे का तोड़ कर चोरों ने मकान में घुस कर दो बहुओं के दो कमरे से आलमारी तोड़ कर दस हजार रुपये नगद तथा लगभग पांच लाख रुपए का जेवर जिसमें सोने का हार, झुमका, चार अंगूठी, पाजेब, मंगलसूत्र, कपड़ा चोरों ने चुरा लिया है। इस मामले में पीड़ित फूलचंद यादव ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। पीपीगंज पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।