मोदी सरकार की नीतियों से देश हर क्षेत्र में अग्रणी: डॉ.धर्मेन्द्र
Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 119 वें संस्करण को सुना। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा की और कहा कि देश चौमुखी...

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 119 वें संस्करण को अपने अपने शक्ति केंद्र व बूथों पर सुना। धर्मशाला बाजार कल्याण पैलेस में मन की बात कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुना। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश हर क्षेत्र में अग्रणी है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कुशल नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। अंतरिक्ष में वैश्विक शक्ति बनने में भारत सफल हुआ है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में हुमायूंपुर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशू सिंह आशु, धर्मशाला बाजार में डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, आर्य नगर में पुष्पदंत जैन, रानीडिहा में डॉ. नवीन पाण्डेय बच्चा, राधेश्याम श्रीवास्तव, राजेन्द्र नगर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, अंधियारी बाग में शशिकांत सिंह ने मन की बात सुनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।