Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsAssault and Theft at Mundan Ceremony Chauri Chaura Police Investigate

साले के पुत्री के मुंडन में मारपीट व चेन छीनने का आरोप

Gorakhpur News - -चार नामजद कुछ अज्ञात पर केस दर्ज-चार नामजद कुछ अज्ञात पर केस दर्ज चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के महेवा फलमंडी मंडी निवासी शिव

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 25 April 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
साले के पुत्री के मुंडन में मारपीट व चेन छीनने का आरोप

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महेवा फलमंडी मंडी निवासी शिव कुमार ने चौरीचौरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह चार दिन पूर्व अपने साले की लड़की के मुंडन में तरकुलहा माता मंदिर में आए थे।

मुंडन कार्यक्रम में पहुंचे इन विरोधियों में रविंद्र निषाद, सनी, सूरज, अमर अन्य अज्ञात लोग मारने लगे। जिसमें उन्हें काफी छोटे आई है। उनकी पत्नी छुड़ाने आई तो पत्नी का मंगलसूत्र व चेन खींच लिया। मंगलसूत्र तो बच गया पर चेन लेकर भाग गए। उन लोगों ने मुकदमे में समझौता करने के लिए धमकी दी। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

उनका कहना है कि पूर्व में इन्हीं विरोधियों ने उनके भाई को मारकर अधमरा कर दिया था। इसमें केस भी दर्ज किया गया था। इस मामले में विजय, रविन्द्र निषाद, सनी व अजय जेल गए थे। मुख्य अभियुक्त रविंद्र निषाद राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर गैंगस्टर के साथ-साथ गंभीर अपराध के दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। चौरीचौरा पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मारपीट व चेन छीनने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें