Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsAnswer sheets will be deposited at Eight Nodal Centers in DDU Exam

डीडीयू एग्‍जाम: आठ नोडल केन्द्रों पर जमा होंगे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल

Gorakhpur News - डीडीयू प्रशासन ने परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल जमा करने को आठ नोडल केन्द्र निर्धारित किया है। कॉलेज के केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल नोडल...

हिन्दुस्तान टीम गोरखपुरMon, 18 Feb 2019 06:47 PM
share Share
Follow Us on
डीडीयू एग्‍जाम: आठ नोडल केन्द्रों पर जमा होंगे उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल

डीडीयू प्रशासन ने परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल जमा करने को आठ नोडल केन्द्र निर्धारित किया है। कॉलेज के केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल नोडल केन्द्रों तक पहुंचाएंगे। वहां से डीडीयू कॉपियों को डीडीयू प्रशासन अपने यहां मंगाएगा।

डीडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नोडल केन्द्रों के किन कॉलेजों का उत्तर पुस्तिकाएं लमा होनी हैं, उसकी सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी सूची के अनुसार कॉलेजों को उत्तर पुस्तिकाएं जमा करानी हैं।

यह बनाए गए नोडल केन्द्र

डीडीयू परिसर, श्यामेश्वर महाविद्यालय सिकरीगंज, बापू डिग्री कॉलेज पीपीगंज, नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी देवरिया, संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर व उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें