Petrol Pump Brawl Complaint Filed After Altercation Over Payment पेट्रोल पंप पर लेनदेन को लेकर मारपीट, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsPetrol Pump Brawl Complaint Filed After Altercation Over Payment

पेट्रोल पंप पर लेनदेन को लेकर मारपीट

Gonda News - आर्यनगर के एक पेट्रोल पंप पर पैसे के हिसाब के दौरान दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। पेट्रोल पंप संचालक मधुकर आनंद सिंह ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 18 June 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
पेट्रोल पंप पर लेनदेन को लेकर मारपीट

रुपईडीह, संवाददाता। आर्यनगर के एक पेट्रोल पंप पर पैसा के हिसाब के दौरान दो लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी शिकायत दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस से की। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक मधुकर आनंद सिंह के शिकायती पत्र पर एक व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। परसपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के निवासी मधुकर आनंद सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि ग्राम पंचायत छितौनी आर्यनगर में उसका एक पेट्रोल पंप संचालित है। जहां पर वह बैठा हुआ था। इसी बीच विजय प्रकाश सिंह पुत्र दीनदयाल सिंह निवासी आटा पूरे हट्टी पुरवा थाना परसपुर पैसा का हिसाब करने के लिए आए।

इसी दौरान लात-मुक्का व थप्पड़ से मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आर्यनगर के पेट्रोल पंप पर हिसाब के दौरान हुई मारपीट में पेट्रोल पंप संचालक मधुकर आनंद सिंह के शिकायती पत्र पर एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।