Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsPeaceful Friday Prayers in Gonda with Enhanced Security Measures
जुमे की नमाज के दौरान रही चौकसी
Gonda News - गोण्डा में जुमे की नमाज शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 25 April 2025 06:27 PM

गोण्डा। जुमे की नमाज सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। नमाज अदा करने वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने खुद नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट रही। एसपी ने शहर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त, भ्रमण कर धर्मगुरूओं, नमाजियों, आमजन एवं राहगीरों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।