आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
Gonda News - गोण्डा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। दीपक और अन्य ने बृजभूषण सिंह के साथ मारपीट की थी, जिससे वह परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को अयोध्या रोड पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 18 June 2025 06:56 PM

गोण्डा। देहात कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया आरोपी दीपक, अखण्ड सहित अन्य लोगों ने बृजभूषण सिंह उर्फ बल्लू सिंह के साथ मारपीट की थी। इससे क्षुब्ध होकर बृजभूषण सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी थी। बुधवार को वांछित चल रहे आरोपी दीपक सिंह को मल्थुआ साहजोत मोड़ के पास अयोध्या रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।