Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsDangerous Ditches in Ramcherapur due to Jal Jeevan Mission Pipeline Work

पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे बने हादसे का सबब

Gonda News - वजीरगंज के ग्राम पंचायत रमचेरापुर में जलजीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे दुर्घटना का कारण बन गए हैं। लगभग 2 किलोमीटर, 600 मीटर और 400 मीटर तक गड्ढे खोदने के बावजूद कार्य अधूरा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 23 April 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे बने हादसे का सबब

वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमचेरापुर में जलजीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए दुर्घटना का सबब बन गए हैं। धन्नी पुरवा से रमचेरापुर अहिरन पुरवा होते हुए बलेश्वरगंज दुर्जनपुर मार्ग तक लगभग दो किलोमीटर तथा रमचेरापुर डिहवा गांव में लगभग 600 मीटर और अहिरन पुरवा गांव में 400 मीटर पाइप लाइन डालने के लिए गढ्ढे खोदे गए थे जो खतरनाक हो गए हैं। प्रधानप्रतिनिधि शिव राम पाण्डेय ने बताया कि कम्पनी के कर्मी सड़क के किनारे पर गढ्ढे खोद छोड़ दिए। विभागीय अधिकारी भी नहीं आ रहे हैं, लिहाजा कार्य अधूरा पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें