सत्संग से ही उत्पन्न होता है विवेक : संत कंचन
Ghazipur News - सादात, हिन्दुस्तान संवाद। संत निरंकारी सत्संग भवन बहरियाबाद में बुधवार को महिला संत

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। संत निरंकारी सत्संग भवन बहरियाबाद में बुधवार को महिला संत समागम का आयोजन हुआ। बलिया से आई बहन संत कंचन ने कहा कि संतो की कृपा से ही सत्संग का अवसर मिलता है। सत्संग से ही विवेक उत्पन्न होता है। कहा कि संतों की कृपा से ही जीव परमपिता परमेश्वर को जानकर लोक और परलोक दोनों सुधारता है। कहा कि सतगुरु के श्रीचरणों से बड़ा कोई पुण्य स्थान दूसरा नहीं है। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्पूर्ण अवतार वाणी के काव्य पाठ से हुआ। कार्यक्रम में मंजू सिंह, आशा, गुंजा, काजल, सावित्री, उजाला, इंदू सिंह, गायत्री, तारा, उर्मिला, प्राप्ति, सोनी, सोनाली, संजू, बंदना, पल्लवी ने भी गीत और अपना विचार रखा। संचालन निर्मला प्रजापति ने किया। अंत में शाखा प्रमुख अमित सहाय ने आभार जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।