दस लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
Ghazipur News - जमानिया की निशु यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग की। 29 जनवरी को निशु के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने 10 लोगों के...

जमानियां। थाना क्षेत्र के ग्राम मनझरिया की रहने वाली निशु यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार निशु यादव की शादी 19 जनवरी 2025 को बहलोलपुर निवासी शंकर विजय यादव से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में 5 लाख रुपये समेत गहने और अन्य सामान दिया था। ससुराल पहुंचने के बाद पति सहित अन्य परिजनों ने दहेज में बुलेट और दो सोने की चेन न मिलने की बात पर ताने मारना शुरू कर दिए। 29 जनवरी को विवाहिता के साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शंकरविजय यादव, ससुर सुरेंद्र सिंह यादव, सास बिंदा देवी समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।