Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTragic Accident Claims Life of One Brother Leaves Another Seriously Injured on Purvanchal Expressway

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, भाई घायल

Ghazipur News - मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद तहसील से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर बाइक

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 26 April 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, भाई घायल

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद तहसील से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर बाइक से घर लौटते वक्त सीधऊत गांव के पास शुक्रवार की शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर बाइक सवार दो भाइयों को किसी वाहन ने कुचल दिया। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया यहां एक की मौत हो गई। वहीं एक भाई की हालत गंभीर है। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मरदह थाना के पाण्डेयपुर सुरजन गांव निवासी पवन उर्फ सरवन खरवार 29 वर्ष और राजू खरवार 31 वर्ष शुक्रवार को बड़े भाई के बच्चों के स्कूल में दाखिला कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए कागज बनवाने कासिमाबाद तहसील गए थे। लौटते समय कासिमाबाद थाने के पास सीधऊत गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। टक्कर मारने वाला वाहन दुर्घटना के बाद फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को पुलिस की सहायता से मरदह सीएचसी भिजवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय ले जाते वक्त रात में पवन खरवार की मौत हो गयी। वहीं भाई राजू खरवार को गम्भीर रूप से घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पवन उर्फ सरवन खरवार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। दुर्घटना में घायल राजू खरवार बड़े भाई के साथ मुंबई रहता है। कुछ दिन पूर्व दोनों मुम्बई से घर आये थे। दुर्घटना की सूचना पर पाण्डेयपुर सुरजन गांव में शोक की लहर व्याप्त है। पवन खरवार के पिता बनारसी खरवार के तहरीर पर कासिमाबाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें