आध्यात्मिक रैली से दिया विश्व शांति का संदेश
Ghazipur News - सादात, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तरफ से रविवार को सादात में भोलेनाथ शिव बाबा की आध्यात्मिक रैली निकाली गई। विश्व शांति और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति, मन में संतुष्टि तथा परिवार में सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से निकली रैली में शामिल श्वेत वस्त्रधारी लोग अत्यंत शोभनिक लग रहे थे। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र उर्फ सोनू यादव, विमल सोनकर, उपेंद्र सिंह के साथ ही गाजीपुर शाखा संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने शिव ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। लोगों के हाथ में आध्यात्मिक स्लोगन लिखी तख्तियां थी। इस दौरान प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाजीपुर की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी निर्मला दीदी, राजयोगिनी स्मिता दीदी, मुख्य संचालिका सैदपुर, मुख्य संचालिका सादात राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी संजू दीदी के साथ ही संस्था से आबद्ध 150 से अधिक ब्रह्माकुमार भाई बहन शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।