Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGrand Shiva Wedding and Ganga Aarti Event in Bhujahua Village on February 25-26

शिव पार्वती विवाह और भंडारे का होगा आयोजन

Ghazipur News - खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भुजेहुआ गांव में 25 और 26 फरवरी को

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 24 Feb 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
शिव पार्वती विवाह और भंडारे का होगा आयोजन

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भुजेहुआ गांव में 25 और 26 फरवरी को शिव विवाह, गंगा आरती और भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में महाकुंभ के अमृत जल से भगवान शिव का जलाभिषेक, शिव बारात, गंगा आरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम में 25 फरवरी को शिव मंदिर में महाकुंभ के पवित्र अमृत जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यह अनुष्ठान दोपहर दो बजे तक चलेगा, जिसे विशेष ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और पूजन विधि संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें